नर्मदापुरम। ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर के संस्थापक प्रियांशु धारसे ने अपना जन्मदिवस प्रकृति को समर्पित करते हुए पौधारोपण कर
नर्मदापुरम। ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर के संस्थापक प्रियांशु धारसे ने अपना जन्मदिवस प्रकृति को समर्पित करते हुए पौधारोपण कर
जौनपुर: व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, व्यापारियों ने खेली फूलों की होली*
*जौनपुर: व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में दिखी एकजुटता, व्यापारियों ने खेली फूलों की होली*
*जौनपुर।* नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नखास स्थित गोल्ड पैलेस गार्डेन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाने का पर्व है। इस अवसर पर सभी व्यापारी आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समाज और व्यापार के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे होली मिलन कार्यक्रमों से व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, संरक्षक नन्हेलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, अशोक बैंकर, नगर संरक्षक मनोज गुप्ता, अशर्फीलाल जायसवाल, श्यामचंद्र अग्रहरी, नरेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनोद अग्रहरि, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र सिंघानिया, प्रदीप जायसवाल, डॉ. रामसूरत मौर्य, रवि श्रीवास्तव, मनोज वत्स, अरुण त्रिपाठी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, रविंद्र अग्रहरि सहित अनेक व्यापारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और एकजुट रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सनी वर्मा व राजीव साहू, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्नालाल अग्रहरि, महामंत्री (उत्तरी) मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, प्रियम वर्मा, विमल भोजवाल, राकेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विजय अग्रहरी आदि का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर मंत्री के पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल, सारिका सोनी, डॉ. कमलेश निषाद, अमित श्रीवास्तव, रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
नर्मदापुरम। ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर के संस्थापक प्रियांशु धारसे ने अपना जन्मदिवस प्रकृति को समर्पित करते हुए पौधारोपण कर
जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में सिकरारा क्षेत्र के देवपुर (धोबहा) गांव निवासी
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के चंडिका मंदिर धाम पर 10 मार्च मंगलवार को भव्य बिरहा एवं ऑठो चैती मेले का आयोजन किया जा रहा
Leave a Comment: