महराजगंज में सनसनी: शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सीमा क्षेत्र में मिली लाश से उठे सवाल। राकेश त्रिपाठी/ महाराजगंज/अब तक न्याय महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा खुर्द–बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव


महराजगंज में सनसनी: शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सीमा क्षेत्र में मिली लाश से उठे सवाल।

राकेश त्रिपाठी/ महाराजगंज/अब तक न्याय

महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा खुर्द–बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका देखा। खेतों की ओर जा रहे लोगों की नजर जैसे ही पेड़ पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाया और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान विकास (पुत्र योगेंद्र) निवासी पचाड़, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। दूसरे जनपद के युवक का शव सीमा से सटे इलाके में मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और जिज्ञासा का माहौल है। ग्रामीणों की निगाहें अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने आ सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।