ऑटो ई-रिक्शा सत्यापन एवं जागरूकता के साथ रूट डायवर्सन का चला अभियान अमोद कुमार यातायात पुलिस का ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु सख्त निर्देश_ बांदा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवर


ऑटो ई-रिक्शा सत्यापन एवं जागरूकता के साथ रूट डायवर्सन का चला अभियान
अमोद कुमार 
यातायात पुलिस का ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु सख्त निर्देश_ 
बांदा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज  के मार्गदर्शन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक, सीओ यातायात प्रतीज्ञा सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस के सहयोग से ऑटो एवं ई-रिक्शा सत्यापन और जागरूकता अभियान के साथ-साथ रूट डायवर्सन से संबंधित विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, वहीं आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया।अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों ने राइफल क्लब ग्राउंड बाबूलाल ट्रैफिक चौराहे पर  जन जागरूकता कैंप लगा कर चेकिंग अभियान चलाकर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के साथ दस्तावेजों की जांच के साथ पंजीयन भी किया, इस दौरान वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट की जांच की गई। बिना वैध दस्तावेज पाए  जाने वाले वाहनों को  हिदायत दी।सहायक पुलिसअधीक्षक/सीओ मेविस टॉक ने बताया कि कई चालक निर्धारित रूट का पालन नहीं कर रहे थे और ओवरलोडिंग की शिकायतें भी सामने आई थीं। ऐसे मामलों में  चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी निकटतम पुलिस चौकी,112, पर तुरंत दें जिससे टप्पे बाजी सहित सभी घटनाओं को तुरंत रोका जा सके।
इसके साथ ही शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए रूट डायवर्सन की व्यवस्था लागू की गई। प्रमुख मार्गों पर वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए तथा सूचना पट्टों के माध्यम से आमजन को मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी गई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात सुचारु रूप से संचालित कराया गया।
अभियान के दौरान सीओ यातायात प्रतीज्ञा सिंह ने चालकों को सड़क सुरक्षा, गति सीमा, सिग्नल पालन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी का नियमों का पालन करना आवश्यक।उक्त जागरूकता अभियान में जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति सदस्य सुनील सक्सेना, उप निरीक्षक यातायात त्रिलोकी नाथ पांडे ने चालकों को वृहद जानकारी के साथ होलिका दहन की शुभकामनाएं दी।
इस अभियान में सैकड़ो की संख्या में ऑटो एवं ई रिक्शा चालक सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।