ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला


पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देश पर आरटीओं एवं यातायात विभाग बालोद संयुक्त रूप से जिले में संचालित स्कूली बसों का चेकिंग शिविर का किया गया आयोजन।

    संयुक्त चेकिंग के दौरान जिले में संचालित 26 स्कूली बसों का किया गया निरीक्षण।

    स्कूली बसों में खामी पाएं जाने पर किया गया कार्यवाही एवं खामीपूर्ति कर अवगत कराने दिए गए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमान् योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री बोनीफॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व आज दिनांक 01.03.2026 को परिवहन विभाग बालोद एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 26 स्कूली बसों का निरीक्षण परिवहन कार्यालय बालोद के सामने किया गया है। स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान बसों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाइन के अनुसार फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी डोर, सीसीटीवी कैमरा दुरूस्त रखने डायल 112/पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बोर्ड में लिखवाने, नर्सरी एवं छोटे बच्चों के लिए महिला परिचालिका रखने, स्कूली बस्तों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान रखने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देर्शो के अनुरूप बसों को चेक किया गया। खामी पाएं जाने वाले 02 स्कूल बस संचालकों पर 1500 रू. की कार्यवाही भी किया गया है। स्कूल बस चालकों एवं संचालकों को हिदायत दिया गया है कि 07 दिवस के अंदर खामीपूर्ती कर परिवहन विभाग बालोद को अवगत कराएं।

स्कूली बस चालकों/संचालकों एवं लायसेंस बनवाने आएं आम जनों को वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों को पालन करनेे, जिम्मेदार नागरिक बनने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दिया गया साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता से पालन करने की समझाईश दिया गया है।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान श्री प्रकाश रावटे जिला परिवहन अधिकारी बालोद, सउनि अब्दुल अफजल खान यातायात बालोद, आरटीओ बालोद एवं यातायात स्टॉफ, विभिन्न स्कूलो के बस चालक एवं संचालक उपस्थित रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।