फीस जमा न होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रोकने पर होगी कार्यवाही
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि फीस जमा न होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं से रोका तो होगी कार्रवाई- जिलाधिकारी
सीतापुर (सिधौली), 17 फरवरी 2026। डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरापुर, तहसील सिधौली में डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के तत्वावधान में यूजीसी के प्रावधान लागू करने, किसानों के अधिकारों की रक्षा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर एक विशाल जनसभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्
सीतापुर (सिधौली), 17 फरवरी 2026। डॉ. अंबेडकर पार्क, बहादुरापुर, तहसील सिधौली में डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के तत्वावधान में यूजीसी के प्रावधान लागू करने, किसानों के अधिकारों की रक्षा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर एक विशाल जनसभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, छात्रों, किसानों एवं आमजन ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यूजीसी पर लगी रोक के कारण देश के विश्वविद्यालयों में वंचित, दलित, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय और भेदभाव की घटनाएं बढ़ी हैं, जो संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने रेडिको खेतान एवं मैग्ना फैक्ट्री का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन ली गई है, उनके परिवारों को रोजगार देना न्याय का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आगामी 28 फरवरी 2026 को मास्टरबाग में विशाल युवा किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अभय प्रताप सिंह त्यागी ने युवाओं की ओर से कहा कि शिक्षा और रोजगार दोनों ही युवाओं के मूल मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए और अधिग्रहित भूमि वाले किसानों के परिवारों को नौकरी की गारंटी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई में भाग लेने का आह्वान किया।
वंश राज भारती ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को रोजगार और सम्मान दोनों मिलना चाहिए। अनुज कुमार गौतम ने सामाजिक न्याय और समान शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा में भेदभाव समाप्त करना समय की मांग है। सोनम गौतम ने छात्राओं और महिलाओं की ओर से अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सुरक्षित वातावरण हर बेटी का अधिकार है।
सभा में संदीप राठौर, कुलदीप गौतम, विनोद गौतम, रामनरेश गौतम, राजू गौतम, गजोधर प्रसाद बादल, संदीप यादव, रामचंद्र गौतम, मीना भारती, इंद्रसेन सिद्धार्थ, अशोक भार्गव, प्रमोद गौतम, बिंदेश्वरी यादव सहित अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यूजीसी लागू करने, किसानों को न्याय दिलाने और स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने की मांग दोहराई।
प्रदर्शन के दौरान “यूजीसी लागू करो”, “सबको शिक्षा – सबको सम्मान” और “स्थानीय को रोजगार दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंत में प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिधौली के माध्यम से प्रेषित किया गया।
भवदीय
अभय प्रताप सिंह त्यागी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि फीस जमा न होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं से रोका तो होगी कार्रवाई- जिलाधिकारी
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि फीस जमा न होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं से रोका तो होगी कार्रवाई- जिलाधिकारी
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता 13 मार्च से होगी आयोजित पीलीभीत सूचना विभाग 16 फरवरी 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला
Leave a Comment: