श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण


श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

जनपद पीलीभीत में दिनांक 18.02.2026 से प्रारम्भ हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज एवं सनातन धर्म बाँके बिहारी रामा इण्टर कॉलेज में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जनपद में कुल 69 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 43,000 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ सम्पन्न कराने, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह अथवा सूचना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।