खजनी थाना क्षेत्र में सहजनवा कस्बा निवासी युवक की मौके पर मौत हो गयी,जबकि पत्नी घायल हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहजनवा नगर पंचायत के केशोपुर वार्ड नं चार निवासी राजन गुप्ता उर्फ गुड्डू 30पुत्र अवधेश गुप्ता की पत्नी पिंकी अपने बहन के घर गयी थी।शाम को बाइक से राजन पत्नी को लाने गये थे।बाइक पर पत्नी को बैठाकर घर सहजनवा केशोपुर लौट रहे थे कि खजनी थाना क्षेत्र के मंझरिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी।जिससे राजन की मौके पर मौत हो गयी।पत्नी पिंकी घायल हो गयी।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया शव को कब्जे में ले लिया।दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।राजन की दो साल पहले शादी हुई थी।अभी बच्चे नहीं थे।तीन भाई में वह बङा था।तहसील रोड पर दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे।मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।