लकड़ी लेने गई थी वापस सिर्फ़ खामोशी लौटी महोफ में बाघ का हमला इंसान बनता गया शिकार
सुबह की धुंध अभी पूरी तरह छंटी भी नहीं थी कि महोफ जंगल से सटी कॉलोनी के पास मौत की आहट सुनाई दे गई। जंगल—जो कभी जीवन का सहारा था—उसी जंगल ने इस बार
आरडीसी व पीएम रैली मेडल से सम्मानित हुई सेंट एंड्रयूज की कैडेट
आरडीसी व पीएम रैली मेडल से सम्मानित हुई सेंट एंड्रयूज की कैडेट
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज की छात्रा एवं 15 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट वंशिका ने नई दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है।
महराजगंज जिले के बेलवा गांव की निवासी वंशिका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। कड़ी चयन प्रक्रिया और कई चरणों की प्रतिस्पर्धा को सफलतापूर्वक पार करने के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परेड में शामिल होने का अवसर मिला। राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उनकी सहभागिता को महाविद्यालय परिवार ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वंशिका को महानिदेशालय एनसीसी, नई दिल्ली द्वारा आरडीसी मेडल, प्रमाण-पत्र तथा पीएम रैली मेडल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और उत्कृष्टता मेडल प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. डॉमनिक राजकुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वंशिका की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज की एनसीसी इकाई भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती रहेगी।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो. निधि लाल तथा 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के अधिकारियों ने भी कैडेट वंशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।
वंशिका की सफलता से कॉलेज में उत्साह का माहौल है और छात्र-छात्राएं उन्हें आदर्श मानते हुए एनसीसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सुबह की धुंध अभी पूरी तरह छंटी भी नहीं थी कि महोफ जंगल से सटी कॉलोनी के पास मौत की आहट सुनाई दे गई। जंगल—जो कभी जीवन का सहारा था—उसी जंगल ने इस बार
अमरिया की शांत वादियों में बसे नेशनल इंटर कॉलेज, सरैंदा पट्टी का परिसर आज कुछ अलग ही कहानी कह रहा था। चेहरों पर मुस्कान थी, आँखों में नमी और दिलों में भविष्य के
खजनी थाना क्षेत्र में सहजनवा कस्बा निवासी युवक की मौके पर मौत हो गयी,जबकि पत्नी
Leave a Comment: