जिला बहराइच की बड़ी खबर थाना दरगाह शरीफ में अवैध मिट्टी खनन चरम सीमा पर और थाना क्षेत्र की पुलिस मौन। मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जरा से भी नहीं है शासन प्रशासन का खौफ। ग्राम पंचायत उचवापुरैनी व जौहरा विकासखण्ड चित्तौरा थाना दरगाह शरीफ में काफी दिनों से अवैध मिट्टी खनन का कारोब


जिला बहराइच की बड़ी खबर

थाना दरगाह शरीफ में अवैध मिट्टी खनन चरम सीमा पर और थाना क्षेत्र की पुलिस मौन।

मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जरा से भी नहीं है शासन प्रशासन का खौफ।

ग्राम पंचायत उचवापुरैनी व जौहरा  विकासखण्ड चित्तौरा थाना दरगाह शरीफ में काफी दिनों से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है।

फिर भी पुलिस को नहीं चला पता या फिर जानते हुए भी थाने की पुलिस अंजान बनी रही यह तो जांच का विषय है

जब अब तक टीवी न्यूज चैनल की टीम मौके पर पहुंची तब हुआ पूरा खुलासा जो तस्वीरों में साफ साफ देखा जा सकता है।

ग्रामीणों द्वारा यह खेत बिटाना हास्पिटल के सामने रस्तोगी भट्ठा निकट मकसूद नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है

मिट्टी खनन स्थल पर गहराई देखकर होश दंग रह जाएंगे जब इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी आसाम चौराहा से मोबाइल द्वारा बात किया गया तो बताया गया की हमने कई गाड़ियों को पकड़ा है गाड़ियों को सीज व जुर्माना भी कराया है लेकिन ये डम्फर वाले भट्ठे रायल्टी दिखाकर निकल जाते हैं फिर जब रायल्टी के संबंध में जिला खनन अधिकारी बहराइच से मोबाइल द्वारा बात किया गया तो बताया गया कि भट्ठे की रायल्टी दो मीटर होती है लेकिन मौके की तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही है यह है खनन माफियाओं का राज

मिट्टी खनन कार्य स्थल के चारों तरफ  गहरे गहरे गड्ढे व खोदे गए गड्ढों में सफेद बालू व पानी नजर आएगा क्या यही है रायल्टी

इतना ही नहीं जब अब तक टीवी न्यूज चैनल की टीम द्वारा पत्रकार खबर कवरेज करने लगे तो खनन माफियाओं के गुर्गों की आवाज सुनकर दंग रह जाएंगे गुर्गों ने कहा कि जितना खबर प्रकाशित करना हो कर लो यहां पर काफी दिनों से ऐसे ही काम होता रहा है बहुत लोग आए यहां और बहुत लोग चले भी गए आपको जो करना हो कर लो यहां कुछ होने वाला नहीं है

यह पूरा मामला जनपद बहराइच के थाना दरगाह शरीफ के अंतर्गत ग्राम पंचायत उचवापुरैनी व जौहरा के बीच नदी के पास का है

सबसे बड़ा सवाल

काफी दिनों से खनन माफियाओं का कारोबार चलता रहा आखिर क्या क्षेत्रीय पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल, या फिर सदर तहसीलदार बहराइच, जिला खनन अधिकारी बहराइच, या उपजिलाधिकारी सदर तहसील बहराइच को ये मिट्टी खनन माफिया क्यों चकमा देते रहे और इन उच्च अधिकारियों को जरा से भी भनक नहीं लगने दिया आखिर इसमें इन मिट्टी खनन माफियाओं को किसकी संलिप्ता प्राप्त है जो इतना बड़ा मिट्टी खनन का कार्य चलता रहा और किसी को भी नहीं रहा पता

अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद मिट्टी खनन माफियाओं पर कोई कार्यवाही होती है या नहीं

अब तक न्याय समाचार पत्र से मण्डल ब्यूरो अदहम खान की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।