श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी ने कलैक्टेªट कार्यालय के पटलों का किया औचक निरीक्षण एवं सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
पीलीभीत सूचना विभाग 04 फरवरी 2026/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टेªट के कार्यालयों के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फौजदारी अभिलेखागार, राजस्व सहायक पटल, सामान्य अभिलेखागार, डी0एल0आर0सी, न्याय सहायक, वेतन लिपिक अनुभाग के पटलों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान राजस्व पटल में गार्ड पत्रावली, देय रजिस्टर, तैनाती अभिलेख सहित आदि प्रमुख पत्रावलियों की जांच की गई। न्याय सहायक पटल के निरीक्षण के दौरान आकास्मिक रजिस्टर, चरित्र हैसियत एवं व्यक्तिगत पत्रावलियांे को देखा एवं सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये। सामान्य लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान रूटेशन रजिस्टर, विभागीय कार्यवाही रजिस्टर, एसीपी वेतन वृद्धि रजिस्टर को देखा। सामान्य अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान सत्यापन रजिस्टर, डाकबही का अवलोकन किया। राजस्व अभिलेखागार के दौरान निरीक्षण पंजिका, नकल रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को देखा। शस्त्र कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लाइसेंस सूची, गार्ड पत्रावली, डाकबही, निरीक्षण पंजिका, विरासत रजिस्टर का अवलोकन कर सम्बन्धित पटल सहायक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि पत्रावलियों के साथ साथ उनसे सम्बन्धित प्रत्येक रजिस्टर नियमित अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। कोई पत्रावली, दाखिला/चरित्र लम्बित न रहें समय से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये व समस्त पटल सहायकों को नेम प्लेट, अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्टेªट, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित सम्बन्धित पटल सहायक उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: