जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर ने विकास खंड गोदलामऊ के कुर्सी गांव स्थित पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कुर्सी गांव पंचायत भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

रिपोर्टर विनोद कुमार 

सीतापुर।

जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर ने विकास खंड गोदलामऊ के कुर्सी गांव स्थित पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन में मौजूद विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में रखे गए महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की, जिसमें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर, स्टोर रूम, जलकल से संबंधित अभिलेख तथा लेखा अनुभाग शामिल रहे। जांच के दौरान कुछ मामलों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन की साफ-सफाई व्यवस्था भी परखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक सुधार कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत भवन में आने वाले ग्रामीणों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें, ताकि जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।