पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी श्री वसंथ कुमार रल्लापल्ली द्वारा 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों एवं 62वें सचिवों के सम्मेलन के आयोजन को लेकर थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित दा सेंट्रम होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत अपर पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी द्वारा गोष्ठी आयोजित कर दक्षिणी जोन में वर्ष 2025 में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के सत्यापन एवं उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में समस्त एसीपी एवं थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: