भूरी सिंह ​आगरा। कालिंदी विहार स्थित आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी।

​समाजसेवियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल और वस्त्र भेंट किए। साथ ही बच्चों को खिचड़ी, रेवड़ी, बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट, गजक, मूंगफली, फल और मिठाइयां वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी हरि शंकर बघेल, अनमोल अग्रवाल, सुनील कुमार बघेल, गौरव, अरुण, पूजा, मुक्कू, सुनीता कश्यप और डॉ. उदयवीर सिंह आदि ने सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
​इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से संस्थापक जगन्नाथ सिंह बघेल, प्रधानाचार्य जाकिया बनो, अध्यापक नवीन कुमार, योगेश बघेल, अध्यापिका आशा कपूर, रेखा राजपूत सहित कर्मचारी रचना, रूबी, बाबू कुशवाह और योगेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने समाजसेवियों के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।