माघ मेला प्रयागराज-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि आईसीसीसी मेला प्राधिकरण, प्रयागराज में सम्पन्न समीक्षा गोष्ठी में विगत वर्षों की व्यवस्था को आधार बनाते हुए अन्तर्जनपदीय या


डीएम रविन्द्र सिंह का सख्त आदेश! माघ मेला–2026 में फतेहपुर में खनन व उपखनिज परिवहन रहेगा पूरी तरह बंद—मुख्य स्नान पर्वों पर जिले की सीमाएं भी होंगी सील, अफसर अलर्ट मोड में!

फतेहपुर। माघ मेला प्रयागराज-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि आईसीसीसी मेला प्राधिकरण, प्रयागराज में सम्पन्न समीक्षा गोष्ठी में विगत वर्षों की व्यवस्था को आधार बनाते हुए अन्तर्जनपदीय यातायात डायवर्जन पर सहमति बनी है। इसके तहत माघ मेला-2026 के सभी मुख्य स्नान पर्वों से एक दिन पूर्व और एक दिन बाद तक जनपद में उपखनिज के खनन, निकासी और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध की अवधि में फतेहपुर में स्वीकृत खनन पट्टों, अनुज्ञाओं व भंडारण स्थलों से किसी भी प्रकार का उपखनिज परिवहन नहीं होगा, वहीं अन्य जनपदों अथवा मध्य प्रदेश से उपखनिज लेकर जनपद की सीमा से गुजरने वाले वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।
मुख्य स्नान पर्वों के अनुसार प्रतिबंध की तिथियां व समय
पौष पूर्णिमा (03 जनवरी, शनिवार) — 02 जनवरी रात्रि 12 बजे से 04 जनवरी रात्रि 12 बजे तक
मकर संक्रांति (15 जनवरी, गुरुवार) — 14 जनवरी रात्रि 12 बजे से 16 जनवरी रात्रि 12 बजे तक
मौनी अमावस्या (18 जनवरी, रविवार) — 17 जनवरी रात्रि 12 बजे से 19 जनवरी रात्रि 12 बजे तक
बसंत पंचमी (23 जनवरी, शुक्रवार) — 22 जनवरी रात्रि 12 बजे से 24 जनवरी रात्रि 12 बजे तक
माघी पूर्णिमा (01 फरवरी, शुक्रवार) — 31 जनवरी रात्रि 12 बजे से 02 फरवरी रात्रि 12 बजे तक
महाशिवरात्रि (15 फरवरी, रविवार) — 14 फरवरी रात्रि 12 बजे से 16 फरवरी रात्रि 12 बजे तक
प्रशासन ने समस्त खनन पट्टाधारकों, भंडारण अनुज्ञप्तिधारकों एवं अनुज्ञा-पत्र धारकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्धारित तिथियों में किसी भी दशा में खनिज की निकासी या परिवहन न किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए सभी संबंधित पक्ष प्रशासन का सहयोग करें, ताकि माघ मेला-2026 शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।