शहीद स्मारक पार्क के लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में 3 महीने तक रहेगा प्रवेश निशुल्क, आगरा फोर्ट के लाइट एंड साउंड शो में भी भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क होगा कम*


नगर स्तरीय अवस्थापना विकास समिति की बैठक में लगभग 24 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को मंडलायुक्त महोदय ने दी स्वीकृति*

आगरा. 29.12.2025. मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की 40वीं बैठक व नगर स्तरीय अवस्थापना विकास समिति की बैठक मंडलायुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्व प्रथम पथकर समिति की विगत बैठकों की अनुपालन आख्या की मंडलायुक्त महोदय द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। एयरपोर्ट पर वैन्डिंग मशीन स्थापित किए जाने के सम्बन्ध में एयरपोर्ट अथाॅरिटी से अनुमति प्राप्त नहीं होने पर आयुक्त महोदय द्वारा एयरपोर्ट डायरेक्टर से बात कर हवाई यात्रियों के सुविधा के दृष्टिगत वैन्डिंग मशीन स्थापित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर अनुमति प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गये। 
शहीद स्मारक पार्क में लाईट एण्ड साउण्ड शो की प्रगति की समीक्षा की गयी। शो में कम उपस्थिति के कारण आगामी 3 माह तक निःशुल्क टिकट रखने एवं इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गये।*

शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक ट्री फसाड लाइटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, टेस्टिंग एवं संचालन कार्य जारी है। रिंग रोड़ पर बड़े साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। ताजमहल पूर्वी एवं पश्चिमी गेट के लाॅकर रूम पर बैगेज स्कैनर लगाने के कार्य हेतु पुलिस विभाग को धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। बैठक में मौजूद एडीसीपी महोदय को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। एत्माउदौला स्मारक के बाहर प्राधिकरण की पूर्व निर्मित 8 क्योस्क हैं। इस सम्बन्ध में गठित समिति द्वारा जर्जर एवं गिरासू होने के कारण जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत ध्वस्त किए जाने की रिपोर्ट रखी गयी। आयुक्त महोदय ने पीडब्लूडी, नगर निगम को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण एवं पार्किंग हेतु स्थल का चयन करने के निर्देश दिए। यमुना ब्रिज से बेलनगंज को जोड़ने वाले स्ट्रेची पुल की मरम्मत हेतु रेलवे को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। वहीं आंबेडकर पुल के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि आईआईटी बीएचयू से जांच कराने के उपरान्त सुदृढ़ीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।

आगरा एंट्री गेट, रमाडा फ्लाईओवर पर प्राॅपर लाईटिंग और प्लांटेशन का समुचित रखरखाव किए जाने के निर्देश दिए। 
विद्युत शवदाह गृह पर शवदहन के लिए विद्युत भट्टियों के संचालन की उपयोगिता बढ़ाने हेतु पुलिस विभाग को अज्ञात शवों के दहन वहीं किए जाने के संबंध में विचार कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ताजमहल के वेबसाइट के संचालन की समीक्षा की गयी। समिति सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि यूजर्स द्वारा एक बार में सिर्फ दो स्मारकों की ही ऑनलाइन टिकट बुक हो पा रही है। दूसरी बार में यूजर्स को पुनः पूरा विवरण ऑनलाइन भरना पड़ता है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। वहीं पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट में कोई विशेष सुधार नहीं करने पर आयुक्त महोदय द्वारा एएसआई अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
आगरा किला में सायंकाल होने वाले लाईट एण्ड साउण्ड शो में भारतीय पर्यटकों के लिए प्रति टिकट दर 300 रूपये से कम किए जाने पर विचार किया गया। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी को नयी दर निर्धारित करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कराये जाने के निर्देश दिए। तांगा संचालक पर्यटकों को लेकर शिल्पग्राम से आगे नहीं जा सकेंगे। वहीं तांगा संचालकों को अन्यत्र स्मारकों पर शिफ्ट किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।*

इसके उपरांत पथकर सलाहकार समिति के अंतर्गत नवीन कार्यों के प्रस्तावों में

एडीए द्वारा प्रस्ताव रखे गए जिसमें निम्नलिखित को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।

- इनर रिंग रोड जंक्शन, कुबेरपुर पर सौंदर्यीकरण का कार्य।
-     आगरा इनर रिंग रोड के प्रवेश द्वार पर सौंदर्यीकरण का कार्य।
-     ताजगंज परियोजना का अनुरक्षण का कार्य। 
-     ताजमहल के आस-पास प्रकाश व्यवस्था, ताज व्यू प्वाइन्ट, सेल्फी प्वाइन्ट आई लव आगरा, ट्री फसाड, आगरा फोर्ट आदि स्थलों पर देय विद्युत बि…

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।