दिव्यांग बच्चों के बीच धूमधाम से मनाया प्रियांशी का जन्मदिन, पूर्व राज्य मंत्री राज बहादुर ने दी अपनेपन की अनुभूति
श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर (श्रवण बाधित एवं बौद्धिक अक्षमता दिव्यांग शैक्षिक, व्यावसायिक एवं पुनर्वास विद्यालय) में एक हृदयस्पर्शी आयोजन हुआ, जहां पूर्व राज्य मंत्री राज बहादुर ने अपनी नातिन प्रियांशी का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाया। इस खास मौके का उद्देश्य था विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को यह एहसास दिलाना कि वे इस दुनिया में अकेले नहीं हैं।राज बहादुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “इस विद्यालय में श्रवण बाधित एवं बौद्धिक अक्षमता से ग्रस्त दिव्यांग बच्चों को बेहद अच्छी शिक्षा दी जा रही है और उनकी उचित देखभाल की जा रही है। यह संस्थान हमारे जनपद का गौरव है। प्रबंधन द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।”कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब प्रियांशी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। बच्चों ने तालियां बजाते हुए “हैप्पी बर्थडे टू यू” गाकर प्रियांशी को बधाई दी। प्रियांशी को अपने बीच पाकर सभी बच्चों के चेहरों पर गजब का उत्साह झलक रहा था।प्रियांशी ने बच्चों को उपहार स्वरूप बिस्किट, टॉफी, चॉकलेट, मिठाई, नमकीन, फल के अलावा कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, पटरी, पेन, कलर और हेयर बैंड आदि वितरित किए। इन उपहारों से बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई।इस अवसर पर राजेश यादव, प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह, सुमन देवी, सिंधु, सौम्या कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ऐसे आयोजन न केवल दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में समावेशी भावना को भी मजबूत करते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: