गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में जागरूक करते हुए उनके गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया।
टोल प्रबंधक के नेतृत्व ने टोल कर्मियों द्वारा गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के महत्व के बारे में बताया और उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित भी किया गया। आगे वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, कोहरे में सावधानी से चलने, नशे में वाहन न चलाने, और वाहन की नियमित जांच करने के बारे में भी जागरूक किया।
टोल प्रबंधक ने कहा कि रिफ्लेक्टर लग जाने से वाहनों को रात में दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटना का खतरा कम होता है।
इस कार्यक्रम में प्रदीप पाठक, आशू सिंह भदोरिया, वरुण पात्रा, दिनेश प्रताप सिंह, नकुल राजपूत, गुलबदन सिंह, अभिषेक पांडेय, सचिन सिंह, रामविजय राय सहित सभी टोल कर्मी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: