रिपोर्ट-दीपसिंह
जटपुरा में बुजुर्ग विधवा मेहरुन्निसा परेशान, पड़ोसी पर मकान कब्जाने के प्रयास का आरोप
कन्नौज। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकारें भले ही योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हों, लेकिन इत्र नगरी कन्नौज के मोहल्ला जटपुरा की रहने वाली लाचार बुजुर्ग विधवा मेहरुन्निसा आज भ
रिपोर्ट-दीपसिंह
जटपुरा में बुजुर्ग विधवा मेहरुन्निसा परेशान, पड़ोसी पर मकान कब्जाने के प्रयास का आरोप
कन्नौज। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकारें भले ही योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हों, लेकिन इत्र नगरी कन्नौज के मोहल्ला जटपुरा की रहने वाली लाचार बुजुर्ग विधवा मेहरुन्निसा आज भी न्याय की तलाश में भटक रही हैं।सदर कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के तलैया चौकी क्षेत्र के जटपुरा मोहल्ला निवासी मेहरुन्निसा ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी शब्बन उसकी लाचारी का फायदा उठाकर उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता के अनुसार शब्बन कानूनी दांव–पेच का सहारा लेकर उसे भयभीत करता है और निर्माण कार्य नहीं करने देता।उनका कहना है कि प्रशासन से आदेश मिलने के बावजूद पड़ोसी उन्हें अपने ही मकान की जर्जर दीवार और चबूतरा बनाने नहीं दे रहा, जबकि खस्ताहाल दीवार कभी भी ढहकर किसी भी हादसे को जन्म दे सकती है।मेहरुन्निसा ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए और संभावित हादसे को रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: