आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा दिनांक-05.12.2025 को


पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों व आर0टी0सी0 रिक्रूट आरक्षियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात सभी कर्मियों व आर0टी0सी0 रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी । शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, यातायात कार्यालय, डायल/ कॉल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं संबंधित अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया |
पुलिस अधीक्षक बस्ती  द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश निम्नवत हैं-
1- आर0टी0सी0 रिक्रूट आरक्षियों के रहने वाले बैरक व उनके उपयोग के लिए बने शौचालय व बाथरुम, हौज आदि का निरीक्षण कर उसमें निरंतर साफ़-सफाई व अन्य सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया |
2- बैरक व स्टोर का निरीक्षण कर विशेष साफ-सफाई व उचित रख-रखाव आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया |
3- मुल्जिम ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को उनके कर्तव्यों/ दायित्वों के संबंध में ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देकर भेजने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया | 
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अर्दली रूम करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया | इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुधौली/ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।