श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जनपद के विभिन्न मार्गों पर नो-पार्किंग क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों की लगातार मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विधि भूषण मौर्य, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह, प्र0नि0 थाना सुनगढ़ी एवं प्रभारी यातायात द्वारा असम चौराहे से टाइगर चौराहे तक मार्ग के किनारे खड़े पाए गए 12 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त पीलीभीत–पूरनपुर मार्ग पर 03 तथा पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 06 वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। संयुक्त अभियान के अंतर्गत कुल 21 वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग उल्लंघन में चालान की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात एवं एआरटीओ द्वारा मार्ग के दोनों ओर दुकान/वर्कशॉप संचालित करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार से वाहन खड़ा न होने दें। उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्यवाही एवं अतिक्रमण के अभियोग में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: