रिपोर्टर - बोरावड़ - मुकेश जोया घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-KYC अनिवार्य, रिफिल डिलीवरी पर अब 6 अंकों का DAC कोड जरूरी मकराना : एलपीजी रिफिल डिलीवरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ा निर्णय लिया है। अब देशभर में सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई


रिपोर्टर - बोरावड़ - मुकेश जोया

घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-KYC अनिवार्य, रिफिल डिलीवरी पर अब 6 अंकों का DAC कोड जरूरी

मकराना : एलपीजी रिफिल डिलीवरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ा निर्णय लिया है। अब देशभर में सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-KYC अनिवार्य कर दी गई है।
इसके साथ ही सिलेंडर की होम डिलीवरी के समय उपभोक्ता को 6 अंकों का डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) अनिवार्य रूप से बताना होगा। बिना DAC कोड बताए अब कोई भी रिफिल सिलेंडर डिलीवर नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, यह प्रणाली अवैध रिफिलिंग, फर्जी बुकिंग और डुप्लीकेट कनेक्शन पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाएगी। ई-KYC से उपभोक्ता की पहचान सत्यापित होगी, जबकि DAC कोड डिलीवरी की रियल-टाइम पुष्टि करेगा।
गैस एजेंसीयो ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने कनेक्शन की ई-KYC जल्द से जल्द पूरी करा लें ताकि रिफिल प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।