बांदा शहर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जन- जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन


 बांदा शहर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जन- जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन बांदा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मालती बासू द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन मालती बासू ने छात्राओं व उपस्थित अन्य लोगों से आहवाहन किया कि वे संविधान का अध्ययन अवश्य करें। क्योंकि ये हमारी सम्पूर्ण और सशक्त प्रगति का मेरुदंड है और जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि स्थान दें। क्योंकि बिना राष्ट्र निष्ठा के हम प्रगति पथ पर आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होने कहा कि राष्ट्र के प्रति सर्वोपरि भावना होने से देश को सम्मान मिलता है। 
उन्होने कहा कि बच्चों को यह समझना चाहिए कि देश की एकता और अखंडता के लिए संविधान का अनुपालन अति आवश्यक है। इसके अभाव में देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित नहीं की जा सकती है। संविधान दिवस मनाने के पीछे मूल लक्ष्य यह है कि भारत की भावी पीढ़ी को इस बात की जानकारी दी जा सके कि उन्हें संविधान के अनुकूल ही आचरण करना है। और वो इसके अनुकूल चलने का संकल्प भी लें।  
अपने संबोधन में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के अध्यापक डॉ पीयूष मिश्रा ने कहा कि आज विदेशों में भारत की तस्वीर बिलकुल बदली हुई नजर आती है। इधर कुछ वर्षों में देश ने जो प्रगति की है उसके लिए इसका नाम विश्व के विकसित और अविकसित दोनों ही देशों में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होने कहा कि देश प्रेम राष्ट्र की तरक्की के लिए आवश्यक है। उन्होने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के उन बिरले संविधानों में एक है जहां विभिन्न धर्म, जाति और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्हीं प्रावधानों का यह फल है कि आज देश में उन लोगों को भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो रहा है जो अभी तक उपेक्षित रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की अध्यापिका सीमा पांडे ने संविधान के भिन्न अनुच्छेदों पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर बल दिया कि संविधान पूरी तरह से सभी जाति, वर्ग और संप्रदायों के प्रति उदार भाव रखता है। 
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता ने कहा कि संविधान को घर घर तक पहुंचाने का प्रयास हम सब को मिल कर करना होगा। मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। विद्यालय की छात्राओं व मंचासीन लोगों ने वंदे मातरम को एक स्वर में गया। 
साथ ही स्कूली छात्राओं को संविधान दिवस पर मनोरंजक ढंग से जागरूक करने के लिए मंत्रालय द्वारा नामित जादूगर आरसी योगा एंड पार्टी तथा शिल्पी कठपुतली कला केंद्र, प्रतापगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। 
कार्यक्रम में विभाग द्वारा द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विषयागत सवाल पूछ सही उत्तर देने वाली 20 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विजेता छात्राएं थीं सोना, रागिनी, कशिश, विनीता, सरिता देवी, नैन्सी, सीमा, राखी, रागिनी, निधि तिवारी, राधिका, पारुल सेन, लक्ष्मी श्रीवास, खुशी पाल, आयुषी तिवारी, वैष्णवी गुप्ता, अंजली देवी, ऐश्वर्या गुप्ता, अंशिका सेन और मोहिता। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे सुनील सक्सेना, जितेंद्र सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।