श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में दिव्य ध्वजारोहण से रामलला के ननिहाल व माता कौसल्या जन्म भूमि कोसला में खुशी की लहर
शिवरीनारायण। 25 नवंबर " विवाह पंचमी " का यह पावन दिवस छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष के लिए काफी महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम में दिव्य ध्वज 191 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण का दिव्य कार्यक्रम हुआ। जिस पर श्रीराम जी की ननिहाल कोसला धाम,छत्तीसगढ़ सहित देश दुनिया के असंख्य श्रद्धालुओं व विशिष्ट जनों की नज़रें टिकी रही। वही छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक , धार्मिक व माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण धाम में नव दिवसीय मठ महोत्सव व विराट संत सम्मेलन के अंतिम दिवस श्री सीताराम विवाह महोत्सव में श्री राम जी की भव्य बारात तथा माता कौशल्या जन्मभूमि मंदिर कोसला धाम में भव्य पूजन पाठ संकीर्तन का आयोजन श्रद्धालुओं के अद्भुत सुखद व ऐतिहासिक रहा और यह पावन दिवस काफी उपलब्धि भरा रहा। जहां उत्तर प्रदेश में धर्म महापर्व और छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में श्रद्धालु भक्तजन और जनमानस खुशियां मनाते हुए श्री सीताराम विवाह के अवसर पर शिवरीनारायण के प्रमुख मार्गो में श्री राम की बारात में शामिल होकर अपने व अपने परिवार को धन्य किया। वही माता कौसल्या जन्मभूमि मंदिर कोसला धाम में पूजन- अर्चन- संकीर्तन और प्रसादी से श्रद्धालुजन आत्म विभोर हो उठे और भांचा भगवान प्रभु श्री राम की श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में ध्वजारोहण के अवसर के पर कोसला वासी एक दूसरे को बधाई देते हुए दिनभर भक्तिभाव के रस में शराबोर हो कर खुशियां मनायी।
यह धर्म क्षेत्र है, तीर्थ क्षेत्र है, यहां अद्भुत और अलौकिक आनंद है। यहां के लोग अच्छे हैं, श्रोता अच्छे हैं, सब कुछ अच्छा ही है। यदि भगवान शिवरीनारायण का आशीर्वाद और महाराज जी की कृपा हुई तो इस तीर्थ क्षेत्र में पुन: श्री राम कथा सुनाने का अवसर मिलेगा! यह बातें व्यास पीठ की आसंदी से उत्तर प्रदेश, श्री अवधपुरी धाम से पधारे हुए अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव एवं विराट संत सम्मेलन के समापन अवसर पर व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की, यहां के स्रोताओं की हमें निरंतर याद आएगी। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने समापन अवसर पर कहा कि - श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव में प्रत्येक वर्ष श्री राम कथा का ही आयोजन होता है विगत कुछ वर्षो में मठ मंदिर के दो मुख्तियार और अनेक सहयोगी सहित हमारे पूज्य पिताश्री एवं माता जी का भी देहावसान हो गया उन सभी की स्मृति में उनके मोक्षार्थ इस वर्ष श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है स्वामी जी ने यहां श्री राम कथा सुनाने की इच्छा प्रकट किया है निश्चित रूप से भविष्य में हम सभी उनसे श्री राम कथा का रसपान करेंगे। वे विद्वान है देश के कोने कोने में जाकर इसी तरह भगवत भक्ति का प्रचार प्रसार करते रहें यही शुभकामनाएऐं हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हुए शामिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक जी अंतिम दिवस मठ महोत्सव में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का गौरव है, इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र में भगवान की कथा श्रवण करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ यह सौभाग्य का विषय है आचार्य जी की बातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम दिवस भगवान की कथा श्रवण करने से पूरे दिवस कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। मैंने सोचा कि पुण्य प्राप्ति से कहीं मैं वंचित न हो जाऊं इसलिए समापन अवसर पर उपस्थित हुआ हूं।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का प्रथम सत्र के पश्चात श्री भगवान शिवरीनारायण मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आचार्य जी एवं सभी संगीत शास्त्रियों को सम्मानित किया गया
तत्पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी का भोजन प्रसाद प्राप्त किया।
संध्या-गोधूलि बेला में धर्म धरा शिवरीनारायण में श्री सीताराम विवाह महोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम जी की बाजे- गाजे के साथ भव्य आकर्षक व विशाल बाराती नगर के प्रमुख चौराहों सहित मुख्य मार्ग से निकाली गई। जिसमें मुख्य बाराती बतौर महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज, आचार्य मधुसूदनाचार्य वेदांताचार्य जी महाराज, बंधी कला छतरपुर मध्य प्रदेश से स्वामी राम मनोहर दास जी महाराज,प्रयागराज से राम शिरोमणि दास जी,मुख्तियार सुखराम दास जी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी त्यागी महाराज जी सहित अनेक साधु संत महात्मा शामिल थे साथ ही नगर व दूरदराज से काफी संख्या में आए श्रद्धालु व विशिष्ट जन बाराती बने थे। जिनमें निरंजन लाल अग्रवाल,देवलाल सोनी, नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य, ठा.कमलेश सिंह , वीरेंद्र तिवारी , मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव,पं.दिनेश दुबे, पूर्णेन्दु तिवारी, अशोक गुप्ता ,ठाकुर भंवर सिंह , मां दुर्गा मंदिर के पुजारी नित्यानंद उपाध्याय, बृजेश केसरवानी,राजू गुप्ता ,राजू केसरवानी, अशोक अग्रवाल, जुगल केसरवानी, संतोष अग्रवाल, आशीष केसरवानी आदि थे।
समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार की एल्बम आचार्य जी को की गई भेंट
श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव के प्रत्येक दिवस की कथा का निरंतर समाचार का प्रकाशन जांजगीर चांपा जिले सहित उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के अनेक स्थानों से प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में होते रहा है। मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव द्वारा संकलित प्रति आचार्य जी को भेंट की गई।
इस महती आयोजन में बंधी कला, छतरपुर, मध्य प्रदेश से स्वामी राम मनोहर दास जी महाराज, प्रयागराज से राम शिरोमणि दास जी महाराज ,मुख्तियार सुखराम दास जी ,जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी त्यागी महाराज जी, जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप , बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय सहित नगर व क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: