प्रेस विज्ञप्ति (नि:शुल्क प्रकाशनार्थ) दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर


स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर में दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल के मुख्यातिथ्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने कहा कि "26 नवंबर 1949 ही वह ऐतिहासिक दिन था जब भारत की संविधान सभा ने विश्व के सबसे विस्तृत एवं लोकतांत्रिक संविधान को अपनाया, हमारा संविधान मात्र एक ग्रंथ नहीं है अपितु यह करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं, संघर्षों एवं सपनों का दस्तावेज है। अतैव हम सभी को इसके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।" कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, डॉ महंथ यादव, डॉ. सुजीत सिंह, ममता गौतम, डॉ. हरेराम यादव, प्रतिभा, मुस्कान, लाडली, राजनंदिनी, सानिया गौड़, स्तुति मिश्रा, नित्या उपाध्याय, आयुष श्रीवास्तव, अमन पांडेय आदि उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।