दुबई एयर शो में फाइटर जेट के क्रैश होने से विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई. ये तेजस फाइटर जेट स्वदेशी था. इसके क्रैश होने का ये दूसरा मामला है. नमांश की मौत से उनके परिवार सहित देश में शोक की लहर है. जानते हैं विंग कमांडर नमांश से जुड़ी कुछ और बातें के बारे में.


इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) के पायलट, विंग कमांडर नमांश स्याल की दुबई एयर शो में डेमोंस्ट्रेशन के दौरान मौत हो गई. यहां पर 21 नवंबर को तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA Mk-1) के क्रैश हो गया था. इसके बारे में IAF ने कन्फर्म किया है. नमांश स्याल की उम्र 37 साल थी. वो इवेंट के आखिरी दिन लो-लेवल एरोबेटिक मैनूवर कर रहे थे. इसी दौरान ये फाइटर जेट नीचे गिर गया.

 

IAF के मुताबिक, दुबई एयरशो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF तेजस एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट में पायलट को गंभीर चोटें आने की वजह से उनकी मौत हो गई. इस हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है. तेजस फाइटर 2016 में IAF में शामिल हुआ था. स्वदेशी तेजस फाइटर जेट से जुड़ा यह दूसरा क्रैश है. जानते है इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल के बारे में.

विंग कमांडर नमांश स्याल कौन थे?

विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे. स्याल के परिवार में उनकी पत्नी छह साल की बेटी और उनके माता-पिता हैं. नमांश की पत्नी भी IAF ऑफिसर हैं. ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा से अपनी पढ़ाई पूरी की.

पत्नी कोर्स के लिए गई थीं कोलकाता

भारत रक्षक वेबसाइट के मुताबिक, नमांश ने 24 दिसंबर 2009 को इंडियन एयर फ़ोर्स में कमीशन मिला था. स्याल के एक रिश्तेदार रमेश कुमार ने बताया कि नमांश के माता-पिता अभी तमिलनाडु में कोयंबटूर के पास सुलूर एयर फ़ोर्स स्टेशन पर हैं. उसकी पत्नी भी IAF में काम करती हैं. वो एक कोर्स के लिए कोलकाता में है. उसके पिता जगन्नाथ स्याल ने इंडियन आर्मी के मेडिकल कोर में काम किया और बाद में प्रिंसिपल के तौर पर रिटायर होने से पहले एजुकेशन डिपार्टमेंट में काम किया.

 

हिमाचल में अपने बहादुर पायलट के निधन पर दुख

विंग कमांडर नमांश की मौत की खबर से हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया एक्स पर पायलट की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है. उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर की है.

 

 

 


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।