जोधपुर से टी.टी.आई रिछपालसिंह राठौड़ का मकराना स्थानांतरण होने पर हार्दिक स्वागत किया गया!


रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया

मकराना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में लंबे समय से अपनी सेवाएँ दे रहे रमेश कुमावत (चीफ कमर्शियल क्लर्क) को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक  के पद पर पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को स्टेशन परिसर में गर्मजोशी भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। 
समारोह में चीफ कमर्शियल क्लर्क हनुमान कीरडोलिया, राजेंद्र मीणा एवं सीसी/टीसी पुष्पेंद्र भाटी सहित सहकर्मियों ने रमेश कुमावत को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने उनके कार्यकाल, व्यवहार एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रमेश कुमावत ने हमेशा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है।
सहकर्मियों ने पदोन्नति पर कुमावत को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक रहा जहाँ सभी ने रमेश कुमावत के योगदान को याद कर तालियों से स्वागत किया।
रमेश कुमावत ने भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मकराना स्टेशन पर मिला प्यार, सहयोग और सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा।इसी तरह जोधपुर से टी.टी.आई रिछपाल सिंह राठौर का मकराना स्थानांतरण होने पर माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया! इस दौरान सीनियर सीसी टीसी कृष्ण कुमार, कैलाश पोटलिया, अशोक कुमार,विष्णु शर्मा,गुमान सिंह, भिंवा राम मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।