बसुही नदी पर बघनरी हरिद्वारी के बीच मिनी पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरसठी जौनपुर
रिपोर्ट अंजनी चतुर्वेदी/अब तक न्याय बहराइच
उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र के कारीकोट गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय बालक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बालक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, घायल बालक प्रीतम (15 वर्ष) किसी काम से घर के बाहर गया था। तभी अज्ञात कारणों से गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सुजौली थाना पुलिस और 112 नंबर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व 112 मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल प्रीतम को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा जहाँ उसका प्राथमिक उपचार करके समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी विवाद की जानकारी सामने आई थी, लेकिन आज की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। सुजौली पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों की भी पड़ताल की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा से बात करने पर उन्होंने बताया कि घायल खतरे से बाहर है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसे कड़ी सजा दी जाएगी, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बरसठी जौनपुर
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार
good morning motivational quotes in hindi
Leave a Comment: