एसबीआई फाउंडेशन और पंख संस्था द्वारा सिविलियन विद्यालय विशुना पुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया गया कार्यक्रम
रिपोर्ट श्यामकरन चौहान/अब तक न्याय बहराइच
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का 56वां तीन दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन श्री चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहगंज,
अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का 56वां तीन दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन श्री चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहगंज, आगरा में दिनांक 18, 19 व 20 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा व मूल्यांकन विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी भी होगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल व प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अधिवेशन में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रत्याशी आगरा शिक्षक खंड डॉ. भोज कुमार शर्मा अधिवेशन के संयोजक बनाए गए हैं।
डॉ.भोज कुमार शर्मा को सम्मेलन संयोजक बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, मंडलीय मंत्री शिव ज्योति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेशचंद्रगुप्त, लक्ष्मी रानी शर्मा जिला अध्यक्ष, भीष्म पाल सिंह, जिला मंत्री , डॉ सत्य प्रकाश शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, रक्षपाल सिंह त्यागी, डॉ क्षेत्र पाल सिंह, चूड़ामणि सिंह जिला कोषाध्यक्ष, रामवीर सिंह प्रथम ,आशीष पांडे, रामनरेश शर्मा ,जसवंत सिंह जादौन, हरीश चौरसिया, योगेश कुमार गुप्ता , डॉ निखिल जैन, कुलदीप जैन ,एस सैमसन आदि शिक्षक नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट श्यामकरन चौहान/अब तक न्याय बहराइच
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
बांदा-जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंद्रा गांधी सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गांधी एवम् बुंदेलखंड की आन बान शान रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर कांग्रेसियों ने अपनी सच्ची पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
Leave a Comment: