योग के क्षेत्र में सजल कुमार रेंडर ने बांदा का मान बढ़ाया
पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले बुंदेलखंड के बांदा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और विभिन्न स्तर पर देश विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में बांदा का नाम खूब रोशन हो रहा है।
हंसराज वर्मा
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंगेठुआ के शाहबाजपुर गांव में बुधवार की शाम करीब 5 बजे एक भीषण आग लग गई। आग लगने से लगभग घर की संपत्ति समेत लाखों रुपयों से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। घटना ने पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार खाना बनाने के दौरान अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही सेकंड में उसने विकराल रूप ले लिया।
पीड़ित कल्लू पुत्र लोकई और गुड्डू पुत्र लोकई के घर में शाम के समय भोजन तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक रसोई की से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैल गईं। घर के अंदर रखे कपड़े, बर्तन, बिस्तर, आवश्यक घरेलू सामान, बच्चों की किताबें, अनाज और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि परिवार के लोग कुछ भी बचा नहीं सके और बाहर निकलकर शोर-शराबा करने लगे।गांव के लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर दौड़ लगाई और बाल्टी, डिब्बों और पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग पर कुछ समय बाद नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह सदमे में है और बेघर जैसी स्थिति में पहुंच गया है।
पीड़ितों ने बताया कि आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि चूल्हे की चिंगारी से आग भड़की हो सकती है। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। सूचना पर स्थानीय राजस्व विभाग और पुलिस को भी जानकारी दी गई है। लेखपाल जल्द नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर क्षतिपूर्ति सहायता राशि दिलाएंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले बुंदेलखंड के बांदा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और विभिन्न स्तर पर देश विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में बांदा का नाम खूब रोशन हो रहा है।
रिपोर्ट अंजनी चतुर्वेदी/अब तक न्याय बहराइच
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय
Leave a Comment: