यह घटना तब हुई जब परिवार अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने गया हुआ था।


ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार


कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में एक घर में चोरों ने सेंध लगा दी और ढाई लाख रुपये के जेवरात व पांच हजार रुपये नकदी लूट ली। यह घटना तब हुई जब परिवार अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने गया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मुकेश शुक्ला के घर का है, जो चकेरी स्थित एक ईंटा निर्माण कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कल रात करीब 11 बजे वे अपने पूरे परिवार के साथ चकेरी स्थित काशीराम अस्पताल में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सेंध लगाई।

जब परिवार रात साढ़े बारह बजे घर लौटा तो उन्होंने चोरी का पता चला। मुकेश ने बताया कि चोर घर में रखे ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवर और पांच हजार रुपये नकदी ले गए हैं।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चकेरी पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


बाइट - मुकेश शुक्ला (पीड़ित)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।