ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर


उत्तर प्रदेश बालिका सशक्तिकरण गठबंधन द्वारा अपने अभियान "सशक्त नारी सशक्त समाज" के तहत राज्यव्यापी जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला के साथ बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। ये अभियान समुदायों को बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और ऐसे वातावरण बनाने की तत्काल आवश्यकता पर विचार करने के लिए चलाया जा रहा है जहां हर बच्चा विशेष रूप से लड़कियां फल फूल सकें। इसी कड़ी में शिल्प कला ग्राम उद्योग शिक्षण संस्थान ने  कानपुर में बेनाझाबर के ईदगाह कॉलोनी स्थित मां कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज मे बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम संपन्न किया। जिसमें शानवी फाउंडेशन ट्रस्ट और उद्देश्य फाउंडेशन ट्रस्ट की मेंबर भी सम्मिलित हुईं और उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण को लेकर, सभी विषयों पर बालिकाओं को किस प्रकार से जागरूक रहना चाहिए उसको भी विधिवत समझाया। इस कार्यक्रम मे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए सुरक्षित समावेशी और सहायक प्रणालियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर शिल्प कला ग्रामोद्योग शिक्षण संस्थान के प्रबंधक राकेश कुमार विश्वकर्मा, शानवी फाउंडेशन ट्रस्ट की उप प्रबंधक सुमन जी, उद्देश्य फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रोजेक्ट मैनेजर आकांक्षा द्विवेदी और प्रबंधक उषा किरण विश्वकर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय औरैया की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, मां कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कामिनी अवस्थी एवं कॉलेज के सभी अध्यापिका व स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।