लव सिंह यादव/अब तक न्याय


किशनपुर पुलिस ने 19 साल के युवक को 5 किलो गांजा के साथ दबोचा

लव सिंह यादव/अब तक न्याय 

फतेहपुर पुलिस की सख्ती का असर एक बार फिर दिखा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस ने मंगलवार शाम एक 19 साल के युवक को 5 किलो 104 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान में थाना किशनपुर की टीम ने 18 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे यू.पी. मार्का ईंट भट्ठा के पास ग्राम नरैनी में घेराबंदी की। मुखबिर की सूचना पर पहुँची पुलिस ने असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम झाल निवासी रितिक सैनी पुत्र नरेश सैनी (उम्र 19 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ लिया।तलाशी में मिला5 किलोग्राम 104 ग्राम नाजायज़ गांजा  

एक मोबाइल फोन  

120 रुपये नकद

मौके पर ही थाना किशनपुर में मुकदमा संख्या 290/2025 धारा 8/20/29 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी रितिक सैनी को आज बुधवार को माननीय न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।सराहनीय रही पुलिस टीम गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष किशनपुर सत्यदेव गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण यादव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र दुवे, कांस्टेबल विवेक यादव, राजेश तिवारी, निर्भय सिंह और बृजेश पाल ने अहम भूमिका निभाई।पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह ने टीम को सराहा और कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में मुहिम और तेज की जाएगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने और तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।