जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के नदियांव गांव के अज्ञवान बाबा मंदिर पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।


जौनपुर/मड़ियाहूं

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के नदियांव गांव के अज्ञवान बाबा मंदिर पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया।

बताते चलें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उपजिलाधिकारी  मड़ियाहूं नवीन कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंम्प का शुभारंभ   किया। एसडीएम ने कहा कि जरुरतमंदों, गरीबों, निर्धन, और समाज के वंचित लोगों के स्वास्थ्य लाभ देना और मदद करना सबसे पुनीत और सुन्दर कार्य है। हमारा शास्त्र भी कहता है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा और धर्म का कार्य है और कार्यक्रम के आयोजक पं0 राज कृष्ण शर्मा द्वारा यह जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है वह अत्यंत प्रशंसनीय है।कार्यक्रम के बाद यूपी जिला अधिकारी मड़ियाहूं ने मंदिर परिसर पर पौधरोपण भी किया।
स्वास्थ्य कैम्प में करीब 175 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इसके बाद निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य कैम्प में डॉ आर.बी. चौहान, डॉ मो0 अरशद, डॉ मोहसिन खान, ने आये हुए मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर और दवा का वितरण किया।
           उक्त अवसर पर डी.एन. पांडेय, गायत्री प्रसाद शुक्ला,शारदा प्रसाद पटेल,विनय दुबे, संतोष दुबे, शिवशंकर पटेल,बंधुराम पटेल, सुधीर कुमार पटेल, कैलाश पटेल, गौरीशंकर पाठक, अवधेश पाल, अरविन्द यादव, प्रवीण पाण्डेय, रंजीत तिवारी, संतोष दूबे,रेखा पांडेय,विजय चन्द पटेल,मिश्री लाल जायसवाल,बिनय कुमार दूबे, सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन भाजपा नेता समाजसेवी पं राजकृष्ण शर्मा बब्बू ने किया। कमला हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर मछलीशहर के डायरेक्टर आर .बी. चौहान द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।