संपूर्ण समाधान दिवस में जांच संबंधी शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
* (बाक्स) विकासखंड कसमंडा के ग्राम पंचायत न्योराजपुर में सरकारी हैंडपंप खराब, ग्रामीणों को परेशानी
थाना क्षेत्र कमलापुर के अंतर्गत ग्राम ललवा में बीती रात आधा दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कराया गया है ।
कमलापुर। थाना क्षेत्र कमलापुर के अंतर्गत ग्राम ललवा में बीती रात आधा दर्जन से अधिक प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कराया गया है । ग्रामीणों द्वारा बताया गया बाग में देसी आम के पेड़ थे। बाग में एक अर्जुन का भी मोटा पेड़ था। और भी कई पेड़ थे। ठेकेदार द्वारा रात में ही कटान कराकर लकड़ी का रफा दफा कर दिया गया। जब उक्त जानकारी रेंजर सिधौली रोहित निगम से की गई। उन्होंने कहा जानकारी करवाता हूं। लगभग 2 घंटे बाद फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। वहां पर 6 कलमी आम के पेड़ों का परमिट है। परिवहन पास भी निकल चुका है। परमिट से अधिक पेड़ नहीं कटे हैं। हमारा कर्मचारी वहां पर उपस्थित है। आप मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करा दीजिए। जबकि मौके पर निरीक्षण करने गए वनमाली मनोज कुमार ने बताया 9 पेड़ी कटी पाई गई हैं। जिसमें 6 आम के पेड़ हैं। बाकी पेड़ छूट के हैं। जबकि प्राप्त वीडियो के अनुसार मौके पर अर्जुन की काफी टहनियां पड़ी है । पेड़ मौके से गायब है। सवाल यह है क्या? कटान से पहले ही परिवहन पास जारी हो जाता है। विभाग की संलिप्त साफ जाहिर है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
* (बाक्स) विकासखंड कसमंडा के ग्राम पंचायत न्योराजपुर में सरकारी हैंडपंप खराब, ग्रामीणों को परेशानी
ब्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र/अब तक न्याय बहराइच
ब्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र/अब तक न्याय बहराइच
Leave a Comment: