हंसराज वर्मा


सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र के बेहमा चौकी इलाके में महिला आरक्षी के साथ की गई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद गांव के ही तीन सगे भाई-बहनों ने महिला आरक्षी को रोककर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि चप्पलों से बेरहमी से पीटा।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला आरती सिंह, जो मूल रूप से महमूदाबाद क्षेत्र के बनेहरा गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में गोंडा जिले में बतौर आरक्षी तैनात हैं। आरक्षी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह बेहमा चौकी क्षेत्र में अपनी बहन के साथ मौजूद थीं।

तभी गांव की ही मधु दीक्षित, उसकी बहन और उसका भाई समेत एक अज्ञात व्यक्ति वहां आए और दुकान पर सामान लेने के दौरान विवाद करने लगे। पीड़िता के अनुसार तीनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर पास की एक दुकान के बाहर उन्हें पकड़कर चप्पलों से पीटा।महिला आरक्षी ने बताया कि हमलावर बेखौफ होकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते रहे। इस दौरान बचाव करने का प्रयास करने पर भी आरोपियों ने मारपीट जारी रखी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं और मानसिक रूप से भी वह बेहद परेशान हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर जब्त कर चुकी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।