अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत पूरनपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता रैली का आयोजन श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि पूरनपुर, 11 नवंबर 2025 को नगर पालिका परिषद पूरनपुर एवं सोशियो वाइटल नेटवर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज


अब तक न्याय 
पूरनपुर पीलीभीत

पूरनपुर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता रैली का आयोजन

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
पूरनपुर, 11 नवंबर 2025 को 
नगर पालिका परिषद पूरनपुर एवं सोशियो वाइटल नेटवर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे PM श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से किया गया, जो तिरंगा चौराहा, रेलवे स्टेशन, वार्ड नंबर 17 से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

रैली में स्कूली छात्राओं, प्रधानाचार्या जाहिदा खातून, शिक्षकों, नगर पालिका के सफाई कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत”, “कचरा न फैलाएं, देश को सजाएं”, “गीला-सूखा कचरा अलग करो” जैसे नारों के साथ शहरवासियों को संदेश दिया।

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियाँ लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों में कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक उपयोग में कमी और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि —

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। जब हर व्यक्ति अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी लेगा, तभी हमारा नगर वास्तव में स्वच्छ और सुंदर बनेगा।

 

रैली के सफल आयोजन से नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।