राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को कुछ रास्तों पर जानें से बचने की सलाह दी है। आइए जानते हैं पूरा अपडेट।


दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इस कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई अन्य गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जांच लगातार जारी है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियां और सेना की टीम ब्लास्ट वाली जगह पर मौजूद है। इस बीच अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर के लोगों को कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है।

 

 

 

क्या है ट्रैफिक एडवायजरी?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया- "11 नवंबर 2025 को, आपात स्थिति के कारण, छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 06:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

 

 

 

लाल किला को बंद रखा गया

कार में हुए ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस के अगले आदेश तक पब्लिक के लिए लाल किला को बंद रखा गया है। आर्मी की एक टीम धमाके वाली जगह पहुंची है। लाल किले के पास उस स्थान पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात है, जहां कल शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस, एफएसएल और अन्य समेत कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर जांच कर रही हैं।

 


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।