युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ बंथरा बाजार में किराना गोदाम में भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू लखनऊ। बंथरा बाजार में एक किराना एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आग मंगलम एजेंसी/किराना एजेंसी के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ

बंथरा बाजार में किराना गोदाम में भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू

लखनऊ। बंथरा बाजार में एक किराना एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आग मंगलम एजेंसी/किराना एजेंसी के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम में लगी थी।

सूचना मिलने पर फायर स्टेशन सरोजनी नगर और आलमबाग से कुल पांच फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में फायर यूनिट ने तत्काल रेस्क्यू और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। ऊपर की मंजिलों पर लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते टीम ने पहले सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के भीतर धुआं फैल गया था। दमकल कर्मियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए धुएं के बीच प्रवेश कर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम से अतिरिक्त गाड़ियां भी मंगाई गईं।

धर्मपाल सिंह ने धुआं निकालने के लिए गोदाम के पीछे एग्जॉस्ट फैन और कूलर चलवाए, जिससे अंदर का तापमान कम हुआ और आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिली। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा ली गई।

सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिकों की पहचान संतोष कुमार और पुरुषोत्तम गुप्ता पुत्रगण शिव प्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।