कानपुर मंडल संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर


 औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी/वांछित/जिलाबदर/पुरुष्कार घोषित मफरुर अपराधी व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देशन के तहत थाना फफूंद पुलिस टीम  उ0 नि0 राजीव कुमार सिंह मय  हमराह के द्वारा अभियुक्त रहीस खान पुत्र हलीम खान निवासी मोहल्ला चमनगंज कस्बा व फफूंद जिला औरैया उम्र करीब 30 वर्ष एक मुकदमा से सम्बन्धित धारा 64 (2) एम/69/352/351(2) बीएनएस व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट को कर्रही रोड पर बनी पुलिया के पास से समय करीब 12.53 बजे मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रिमाण्ड हेतु सम्बन्धित मा0 न्यायालय औरैया भेजा गया।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। दूसरे मामले में कोतवाली बिधूना पुलिस ने चलाये जा रहे अपराध व वांछित अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ गोलू बाथम पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सबहद थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र करीब 19 वर्ष को एक मुकदमा से सम्बन्धित धारा 137(2)/87 बीएनएस  को उ0नि0 अनिलेश द्वार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।