महोली, आज महोली कोतवाली प्रभारी जे.बी. पांडे के कुशल नेतृत्व और अपराधों पर नियंत्रण के प्रति सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए गौ रक्षक टीम के कुलदीप बाजपेयी सहित दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। टीम ने प्रभारी को भगवान श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोतवाली प्


महोली, 
आज महोली कोतवाली प्रभारी जे.बी. पांडे के कुशल नेतृत्व और अपराधों पर नियंत्रण के प्रति सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए गौ रक्षक टीम के कुलदीप बाजपेयी सहित दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। टीम ने प्रभारी को भगवान श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी जे.बी. पांडे ने सभी से कानून एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा — “जान है तो जहान है” — इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि हेलमेट पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है, क्योंकि ज्यादातर सड़क हादसों में हेलमेट पहनने वालों की जान बची है।

इस मौके पर अरुण शुक्ला, राजेश सिंह तोमर, पदुम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।