लव सिंह यादव/अब तक न्याय


अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बेटा घायल — तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

लव सिंह यादव/ अब तक न्याय 

किशनपुर कस्बे में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। कामिनी मैरिज हाल के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही की भयावहता को सामने ला दिया।

जब प्रदीप सोनकर (निवासी वार्ड नंबर 1, किशनपुर) और उनके पिता बेला सोनकर शटरिंग का सामान लादकर ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक पतराखन पुत्र जयपाल (निवासी रामपुर) वाहन चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज़ रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।चालक पतराखन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर पर लदा हुआ सामान भी काफी भारी था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बेला सोनकर की मौत हो चुकी थी। उनके बेटे प्रदीप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक छोटी-सी लापरवाही ने एक परिवार को तबाह कर दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।