चित्रकूट,पहाड़ी ब्लॉक के चौरा गांव के इंद्रसेन यादव को मिलेगा “शिक्षा पद्म सम्मान 2025” चित्रकूट। हरियाणा के जींद ज़िले के भांभेवा स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत इंद्रसेन यादव, जो मूल रूप से चौरा गांव (पहाड़ी ब्लॉक) के निवासी हैं, को आगामी 9 नवम्बर 2025 को देह


चित्रकूट,पहाड़ी ब्लॉक के चौरा गांव के इंद्रसेन यादव को मिलेगा “शिक्षा पद्म सम्मान 2025”

चित्रकूट। हरियाणा के जींद ज़िले के भांभेवा स्थित तक्षशिला  इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत इंद्रसेन यादव, जो मूल रूप से चौरा गांव (पहाड़ी ब्लॉक) के निवासी हैं, को आगामी 9 नवम्बर 2025 को देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित AIPA समारोह में “शिक्षा पद्म सम्मान 2025” से सम्मानित किया जाएगा।

इंद्रसेन यादव  की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई।
इसके बाद उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी से प्राप्त की।
स्नातक की पढ़ाई गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय, बेड़ी पुलिया (चित्रकूट) से की,
बी.एड की शिक्षा हरियाणा से प्राप्त की, और
स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) अतर्रा डिग्री कॉलेज से पूरी की।

वे पिछले 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
इसी समर्पण और कार्यकुशलता के लिए उन्हें 5 सितम्बर 2025 (शिक्षक दिवस) पर “बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस उपलब्धि पर इंद्रसेन यादव  ने कहा-

> “मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देता हूं, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से मैं आज इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं।”

विनोद उपाध्याय 
क्राइम व्यूरो चित्रकूट 
अब तक टीवी न्यूज़ अब तक न्याय

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।