अब तक न्याय जनपद पीलीभीत क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर व टीएसआई द्वारा पुष्प हेलमेट वितरित करते हुए नियमों का पालन करने हेतु किया जागरूक श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि *यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत SSB कमांडेंट, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात/न


अब तक न्याय 
जनपद पीलीभीत

क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर व टीएसआई द्वारा पुष्प हेलमेट वितरित करते हुए नियमों का पालन करने हेतु किया जागरूक

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
*यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत SSB कमांडेंट, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर एवं टीएसआई द्वारा पुष्प /हेल्मेट वितरित करते हुए आमजनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरुक।
पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत जनपद पीलीभीत में यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार एवं कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 01.11.2025 से अब तक मेलों व त्यौहार स्थलों पर आमजन मानस के साथ-साथ ऑटो, टैक्सी, बस चालकों, परिचालकों व पैदल चलने वाले कुल 1825 व्यक्तियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। 
इसी क्रम में अमर उजाला पीलीभीत के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में SSB कमांडेंट, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर द्वारा बिना सीट बेल्ट लगाए कार चालकों को पुष्प भेंट कर सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा टीएसआई पीलीभीत द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट वितरित कर सड़क पर सुरक्षित चलने का संदेश दिया गया। वाहन चालकों व नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट व हेल्मेट का उपयोग करें, तेज गति, ओवरटेकिंग तथा मोबाइल फोन का प्रयोग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, अतः इससे बचें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज़ हमेशा साथ रखें। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा अब तक 255 वाहनों का चालान करते हुए ₹4,26,500/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।