मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट


खबर मिर्जापुर 

मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे और ट्रेन से उतरते समय गलत दिशा में उतर गए, जिससे वे दूसरी लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह का समय था और स्टेशन पर काफी भीड़ थी। श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे, जिनमें से कई लोग कालका-हावड़ा एक्सप्रेस से आए थे। प्लेटफॉर्म पर भीड़ होने की वजह से कुछ यात्री ट्रेन के दूसरी ओर के दरवाजे से नीचे उतर गए, जहां से उसी समय एक अन्य ट्रेन गुजर रही थी। इससे एक के बाद एक कई लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा मिर्जापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।