छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा : मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराई, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 12 से अधिक यात्री घायल...*


*????@छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा : मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराई, कई डिब्बे पटरी से उतरे, 12 से अधिक यात्री घायल...*

⏭️बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए हैं। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है।
यह दुर्घटना गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच, यानी बिलासपुर स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 2 से 8 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

हादसे के बाद पूरे हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।