युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ बिजनौर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानः नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी, प्रमुख चौराहों पर लगाए पोस्टर लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नए आपराधिक कानूनों और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ

बिजनौर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानः नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी,

प्रमुख चौराहों पर लगाए पोस्टर

लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नए आपराधिक कानूनों और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए और सतर्क रहने की अपील की।

अभियान 2.0 के तहत बिजनौर चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल ने स्थानीय लोगों को नए कानूनों की प्रमुख धाराओं, अधिकारों और सुधारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं।

पुलिस ने लोगों को आपात स्थिति में 112, 1090, 181, 1930 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी। इसके साथ ही चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पोस्टर लगाकर जन-जागरूकता बढ़ाने का अभियान भी चलाया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।