युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ थाना सुशांत गोल्फ सिटी: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मनोज साहू गिरफ्तार लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता, जो मूल रूप से जनपद बाराबंकी की निवासी है, अपने रिश्ते के जीजा के यहां खुर्दही


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ

थाना सुशांत गोल्फ सिटी: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मनोज साहू गिरफ्तार

लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता, जो मूल रूप से जनपद बाराबंकी की निवासी है, अपने रिश्ते के जीजा के यहां खुर्दही बाजार में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह कल रात परिवार वालों से नाराज होकर घर से कुछ सामान लेकर निकल गई थी।

रास्ते में उसकी मुलाकात मनोज साहू (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी खुर्दही बाजार से हुई, जो कनकहा से एक म्यूजिक प्रोग्राम करके लौट रहा था। दोनों साथ में थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में ठहरे, जहां पीड़िता ने मनोज साहू पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

मामले की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और थाना सुशांत गोल्फ सिटी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मनोज साहू को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।