पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, डीआईजी ने किया पैदल गश्त — त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
गोरखपुर। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. एस. च
पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, डीआईजी ने किया पैदल गश्त — त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
गोरखपुर। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. एस. चनप्पा ने अपने सहयोगी एसपी सीटी अभिनव त्यागी के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने सबसे पहले थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत असुरन चौराहे से खजांची चौराहे तक मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारीगण और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया तथा पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत सिटी मॉल तिराहा से गोलघर होते हुए कचहरी चौराहे तक बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गश्त पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भीड़ नियंत्रण व ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाजारों में पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार बढ़ाई गई है ताकि लोग निश्चिंत होकर खरीदारी कर सकें और त्योहार का आनंद उठा सकें। उन्होंने बताया कि शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और सतत गश्त की व्यवस्था की गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संगठित पत्रकारों ने आज एकजुटता से मतदान की बैठक मे हिस्सा लिया
अमोद कुमार
द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) मतदान प्रक्रिया 2025 के लिए हार्पर क्लब मे सम्पन्न हुई खुली बैठक।
- सहभागिता कर रहें पत्रकारों ने रखे अपने विचार, प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र।
- त्यौहार के मद्देनजर अवकाश ख
नरैनी में कार्यकर्ता बैठक: 2026 और 2027 के चुनावों को लेकर हुई चर्चा, कांग्रेस के कई नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता
अमोद कुमार
बांदा - रविवार को नरैनी विधानसभा क्षेत्र के ओरन में एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन पवन देवी कोरी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरैनी के नेतृत्व में किया गया जिसमें आगामी
संत प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की मुस्लिम युवक ने जताई इच्छा,बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष ए एस नोमानी ने लिखा पत्र,
अमोद कुमार
प्रेमानंद महाराज को पत्र लिखकर युवक ने की किडनी देने की पेशकश,ए एस नोमानी ने इसे साम्प्रदायिक सद्भाव में योगदान बताया,संत प्रेमानंद महाराज पिछले सालो से चल
जौनपुर:* निम्नांकित पुलिस कर्मियों को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय ने तत्काल प्रभाव स
Leave a Comment: