दीपावली से पहले ओसा में पटाखा बाजार का निरीक्षण: एएसपी राजेश कुमार सिंह व सीओ शिवांक सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर, व्यापारियों को किया जागरूक
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
कौशाम्बी। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही जनपद कौशाम्बी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली
दीपावली से पहले ओसा में पटाखा बाजार का निरीक्षण: एएसपी राजेश कुमार सिंह व सीओ शिवांक सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर, व्यापारियों को किया जागरूक
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
कौशाम्बी। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही जनपद कौशाम्बी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह ने रविवार को ओसा क्षेत्र स्थित पटाखा एवं बारूद की दुकानों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में रखे गए पटाखों के भंडारण, सुरक्षा दूरी, वेंटिलेशन व्यवस्था तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता की विस्तृत जांच की। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानें सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हों, दुकानों के आस-पास किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ न रखें तथा अग्निशमन यंत्र सदैव सक्रिय स्थिति में रखें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री निर्धारित समय सीमा में ही की जाए और बिना वैध लाइसेंस कोई भी दुकान संचालित न की जाए। उन्होंने व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने और किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस या फायर ब्रिगेड को सूचना देने की अपील की। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि “सुरक्षा मानकों का पालन ही सभी की सुरक्षा की गारंटी है। सावधानी और सतर्कता बरतकर ही हम दीपावली का त्योहार सुरक्षित एवं खुशहाल बना सकते हैं।”
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा में बीएसपी की मंडल स्तरीय बैठक: 30 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता, जय भीम जय संविधान के नारों से गूंजा माहौल
अमोद कुमार
बांदा- बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक जीडी इंटर कॉलेज महुआ बांदा में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भीम राव अम्बेडकर पूर्व MLC एवं बुन्देलखण्ड जॉन प्रभारी,
अब तक न्याय
पूरनपुर पीलीभीत
पूरनपुर गिलोरी व्हील क्लब ने संयुक्त रूप से सर्वाइकल कैंसर शिविर में विशेष सहयोग किया
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने संयुक्त रूप से अयोजित सर्वाइकल कैंसर शिविर में विशेष सहयोग किया।
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
Leave a Comment: