पाली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की बनी नई रूपरेखा
पाली (गोरखपुर)।
विकास खंड पाली के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख ई० शशि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक अधिकारी एवं कर्मचा
पाली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की बनी नई रूपरेखा
पाली (गोरखपुर)। विकास खंड पाली के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख ई० शशि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं एवं नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। ब्लॉक प्रमुख ई० शशि प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रधान विश्वजीत सिंह (पाली), प्रधान रामसिंह, बीडीसी सदस्य रामसिंह, दिनानाथ, तथा रामप्रीत यादव (बीडीसी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अहरौरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता तीन शातिर चोर सहित चोरी के सामान बरामद
अहरौरा मीरजापुर । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कन्हईपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर 23 सितंबर को चोरी हो जाने के संम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्न तहर
बांदा: गौशाला में जिंदा गायों को नोचकर खा रहे कुत्ते, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही उजागर
अमोद कुमार
बांदा के विकासखंड तिवारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गजनी गांव की गौशाला में जिंदा गायों को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे हैं।
यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां केयरटेकर नदारद हैं और
जौनपुर:* निम्नांकित पुलिस कर्मियों को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय ने तत्काल प्रभाव स
Leave a Comment: